MP News : मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव हो सकते है 1989 बैच के IAS अनुराग जैन | IAS Anurag Jain |

एमपी के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल नवंबर 2022 को समाप्त हो जाएगा। प्रदेश के अगले मुख्य सचिव को लेकर कई नामों पर चर्चा की गई। इस बीच 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन का नाम इसके लिए प्रबल माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल नवंबर 2022 को समाप्त हो जाएगा। प्रदेश के अगले मुख्य सचिव को लेकर कई नामों पर चर्चा की गई। इस बीच 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन का नाम इसके लिए प्रबल माना जा रहा है। इसके इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष आईएएस वीणा राणा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान के नामों की भी चर्चा चल रही है। लेकिन अनुराग जैन का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जिनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दो बार बैठक भी हो चुकी है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में उनके विकल्प के रूप में एक अधिकारी की नियुक्ति भी की जा रही है। इसलिए माना जा रहा है कि अनुराग जैन की मध्यप्रदेश में वापसी हो सकती है।

अनुराग जैन CM के सचिव के रूप में दो बार कर चुके हैं काम

अनुराग जैन CM के सचिव के रूप में दो बार कर चुके हैं काम

आईएएस अधिकारी अनुराग जैन वित्त प्रबंधन के अच्छे स्वास्थ्य जानकार माने जाते हैं और वर्तमान में केंद्रीय उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में सचिव है। अनुराग जैन भोपाल के कलेक्टर भी रह चुके हैं। जैन मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में दो बार काम कर चुके हैं। चीन के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने मुश्किल वक्त में प्रदेश का खजाना संभाला था। उनसे वरिष्ठ 1988 बैच की आईएएस वीणा राणा है, जो वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं। इसलिए सरकार को उनकी पदस्थापना करते हुए वरिष्ठ स्तर पर बड़ा फेरबदल नही करना पड़ेगा।

अनुराग जैन को 2011 में पीएमओ कार्यालय में बनाया गया था संयुक्त सचिव

अनुराग जैन को 2011 में पीएमओ कार्यालय में बनाया गया था संयुक्त सचिव

बता दे मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर अनुराग जैन को 2011 में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव बनाया गया था। 1989 बैच के आईएएस अफसर अनुराग जैन 2011 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। अनुराग जैन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बेहद ही खास और भरोसेमंद माना जाता है। मुख्यमंत्री के सचिव रहते हुए अनुराग जैन ने कई फ्लैगशिप योजनाओं में एम भूमिका निभाई।

2020 में इकबाल सिंह बैंस को बनाया गया था मुख्य सचिव

2020 में इकबाल सिंह बैंस को बनाया गया था मुख्य सचिव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चौथी पारी संभालते मुख्य सचिव एवं गोपाल रेडी को हटाकर 1985 बैच के आईएएस अफसर इकबाल सिंह बैंस को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया था। ऐसा करने के लिए अफसरों की वरिष्ठता को नजर अंदाज किया गया था। क्योंकि इकबाल सिंह बैंस को मुख्यमंत्री शिवराज का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। बैंस को मुख्य सचिव बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई थी। इस मामले में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद बैंस की प्रतिनियुक्ति समय से पहले खत्म कर उन्हें मध्यप्रदेश भेजा गया था।

अपने पसंद के अधिकारी रखने के लिए जाने जाते हैं शिवराज

अपने पसंद के अधिकारी रखने के लिए जाने जाते हैं शिवराज

बताया जाता है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी पसंद के अफसर रखने के लिए किसी भी हद तक जाने से परहेज नहीं करते है। 2013 में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने पसंदीदा अफसर को कायम रखने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से भी आग्रह किया था। जिसके बाद तत्कालीन मुख्य सचिव परशुराम का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया था। अब देखना होगा कि अगला मुख्य सचिव चुनने के लिए अनुराग जैन के नाम पर कितना सहमत हो पाते हैं या भारत वर्तमान मुख्य सचिव के कार्यकाल को छह माह बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को लिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : एमपी को मिली एक और महिला IAS, सर्जना यादव को मिला मध्यप्रदेश कै...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+