MP Latest News : एमपी को मिली एक और महिला IAS, सर्जना यादव को मिला मध्यप्रदेश कैडर, 6 प्रमोटी आईएएस हुए कंफर्म

एमपी को एक और नई महिला आईएएस(IAS) मिली है। एमजीएमयूटी 2020 कैडर की सर्जना यादव ने मध्य प्रदेश कैडर के 2020 बैच के आईएएस हिमांशु जैन से विवाह कर लिया है। विवाह के बाद पति पत्नी के साथ रहने के लिए सर्जना यादव ने केंद्रीय क

मध्य प्रदेश को एक और नई महिला आईएएस(IAS) मिली है। एमजीएमयूटी 2020 कैडर की सर्जना यादव ने मध्य प्रदेश कैडर के 2020 बैच के आईएएस हिमांशु जैन से विवाह कर लिया है। विवाह के बाद पति पत्नी के साथ रहने के लिए सर्जना यादव ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को आवेदन दिया था। सर्जना यादव के आवेदन को स्वीकार करते हुए डीओपीटी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार की सहमति के बाद उन्हें मध्य प्रदेश कैडर आवंटित कर दिया है। अब सर्जना यादव विवाह के पश्चात मध्य प्रदेश कैडर में काम करेंगी। जल्द ही उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किए जाएंगे। हिमांशु जैन अभी असिस्टेंट कलेक्टर नीमच के पद पर पदस्थ है, इसलिए सर्जना यादव की पदस्थापना भी उसी जिले में की जा सकती है।

 एमपी को मिली एक और महिला IAS सर्जना यादव

6 प्रमोटी आईएएस प्रोबेशन पूरा कर हुए कंफर्म

राज्य प्रशासनिक सेवा और गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने मध्य प्रदेश के 6 आईएएस अधिकारियों का प्रोबेशन पीरियड समाप्त हो चुका है। डीओपीटी में इन्हें कंफर्म कर दिया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस प्रोबेशन रूल्स के तहत मध्यप्रदेश कैडर के 6 आईएएस अधिकारियों को आईएएस सेवा में कंफर्म करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन सभी अधिकारियों को 22 दिसंबर 2016 से आईएएस सेवा में कंफर्म किया गया है।

जिन अधिकारियों का प्रोबेशन पीरियड समाप्त कर उन्हें कंफर्म किया गया उनमें 2006 बैच के बाबू सिंह जामोद, अनिल सुचारी, मालसिंह भयडिया, 2007 बैच के राजेश कुमार कॉल संजय गुप्ता और 2008 बैच के आईएएस शमसुद्दीन शामिल है। इन सभी को राज्य सेवा के डर से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के बाद कंफर्म कर दिया गया इन छह अफसरों के चार अफसर राज्य प्रशासनिक सेवा से बजे नृत्य के बाद आईएएस बने जबकि संजय गुप्ता और शमसुद्दीन गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने थे। इन सब का प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद एक कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे थे। डीओपीटी ने अब इनके कंफर्मेशन के आदेश जारी किए हैं। इमेज शमसुद्दीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+