आधी रात को बदमाश से भिड़ गई 12 साल की काव्या, माता-पिता की भी जान बचाई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 साल की लड़की की बहादुरी सामने आई है। आधी रात को यह लड़की बदमाश से भिड़ गई। न केवल घर में चोरी से होने से बचाई बल्कि खुद के साथ-साथ माता-पिता की जान भी जोखिम में नहीं पड़ने दी। नतीजा यह रहा कि बदमाश चोरी करना दूर अपनी जान बचाकर ही भाग निकला।

bhopal girl

घटना भोपाल के गांधी नगर इलाके की है। रात के करीब दो बज रहे थे। काव्या और उसका परिवार गहरी नींद में था। तभी एक बदमाश घर के पीछे के रास्ते से बालकनी में चढ़ा। खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोल लिया। चोर ने पहले उस कमरे की कुंडी लगा दी जिसमें माता-पिता सो रहे थे और फिर घर में रखे पैसे चुरा लिए।

इसके बाद बदमाश उस कमरे में पहुंचा जहां काव्या सो रही थी। चोर ने काव्या का गला दबाने की कोशिश की और फिर मारपीट शुरू कर दी। काव्या ने तुरंत खुद को संभाला और बदमाश से भिड़ गई। उसने डटकर चोर का सामना किया और फिर शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर फौरन अपनी जान बचाकर भाग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+