Bhopal Crime News : भोपाल में 1 करोड़ रुपए की फिरौती नहीं दी तो बैंक अधिकारी को किया अधमरा, पुलिस कर रही जांच
भोपाल में अपहरण करने वालों ने बैंक कर्मी की मां से 1 करोड़ रुपए की मांग की। बाद में रकम नहीं मिलने पर बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला किया। जब बैंककर्मी बेहोश हो गया तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर रातीबड़ के जंगल में फेंक गए।
राजधानी भोपाल में एक करोड़ रुपए की फिरौती का मामला सामने आया है। अपहरण करने वालों ने बैंक कर्मी की मां से 1 करोड़ रुपए की मांग की थी। जिसके बाद रकम नहीं मिलने पर बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला किया गया। जब बैंक कर्मी बेहोश हो गया तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर रातीबड़ के जंगल में फेंक गए। इस मामले में पुलिस ने अब तक 2 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
Recommended Video

रातीबड़ पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय राहुल कटारा हिल्स में रहता है। और आईसीआईसीआई बैंक में रिकवरी मैनेजर है। शुक्रवार सुबह 10 बजे बैंक पहुंचा और करीब 10:30 बजे बैंक से निकल गया। दोपहर में राहुल की मां के पास उसके मोबाइल से फोन आया और अपहरण करने वालों ने उनसे 1 करोड़ रुपए की मांग की है। इसके बाद राहुल की मां ने एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसी बीच डायल हंड्रेड से सूचना मिली कि राहुल को घायल अवस्था में रातीबड़ से सीहोर रोड पर जंगल में अधमरी अवस्था में पाया गया है।
जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अभी बोलने की हालत में नहीं है हम 2 लोगों को साथ में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। फिरौती मांगी गई या नहीं इसकी भी जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शुरू कृषि संबंधी ने बताया कि युवक का पैसों के लेनदेन को लेकर 3 लोगों से विवाद भी चल रहा था। पुलिस इन्हीं तीन में से दो को पकड़कर पूछताछ कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल बैंक अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है उसके होश में आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications