टेबल पर पैर फैलाए सो रहे हैं सरकारी शिक्षक, कैसे हो बच्चों की पढ़ाई

भिंड के सरकारी स्कूलों में पदस्थ कुछ शिक्षक स्कूल में पहुंचने के बाद अपनी कुर्सी पर बैठकर सो जाते हैं, इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है

भिंड, 6 अगस्त। सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सीएम राइज स्कूल तक खोल दिए गए हैं, लेकिन शिक्षकों की कामचोरी की वजह से सरकार की यह सभी योजनाएं विफल होती नजर आ रही हैं क्योंकि सरकारी स्कूलों के शिक्षक शिक्षण कार्य करने की बजाय स्कूल में पहुंचते ही नींद की झपकियां लेने लगते हैं।

भिंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल पा रही उचित शिक्षा

भिंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल पा रही उचित शिक्षा

भिंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी नीचे आ चुका है। सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं। बच्चों को खाना पूर्ति के नाम पर स्कूल में बुला लिया जाता है लेकिन ज्यादातर शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य नहीं किया जाता है। इसी वजह से स्कूल में पहुंचने वाले बच्चे अपनी उपस्थिति दर्ज करवा देते हैं लेकिन उन्हें ज्ञान हासिल नहीं हो पा रहा है।

सरकारी शिक्षक स्कूल में कर रहे हैं नींद पूरी

सरकारी शिक्षक स्कूल में कर रहे हैं नींद पूरी

भिंड जिले के सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब है। यहां के शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय नींद की आगोश में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। शिक्षक स्कूल में तय समय पर पहुंच जाते हैं लेकिन पढ़ाने की बजाय टेबल पर टांगे फैला कर सो जाते हैं और बच्चे चुपचाप कक्षा में बैठे रहते हैं।

ज्यादातर स्कूलों से निकल कर आ रही हैं ऐसी ही तस्वीरें

ज्यादातर स्कूलों से निकल कर आ रही हैं ऐसी ही तस्वीरें

भिंड जिले के ज्यादातर स्कूलों से ऐसी ही तस्वीर निकल कर सामने आ रही हैं, जहां शिक्षक तो सोने में व्यस्त हैं और बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए शिक्षकों का मुंह ताक रहे हैं। यह शिक्षक सरकार से पैसा तो तय समय पर ले लेते हैं लेकिन बच्चों को उनके हिस्से की शिक्षा भी नहीं दे रहे हैं। ऐसे शिक्षकों की वजह से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कही कार्रवाई की बात

जिला शिक्षा अधिकारी ने कही कार्रवाई की बात

सरकारी स्कूलों में पहुंचकर शिक्षक सोने के आदी हो गए हैं। इस बात की जानकारी जब जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई तो जिला शिक्षा अधिकारी हरभवन सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+