Bhind: भिंड में एक करोड़ रुपये गटक गए सरपंच-सचिव, बिना काम कराए खाते से निकाली राशि, जांच में खुलासा

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सरकारी राशि के के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जहां सरपंच-सचिव ने बगैर काम कराए 1 करोड़ रुपए की राशि निकाल ली। जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

भिंड में एक करोड़ रुपये गटक गए सरपंच-सचिव

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान भिंड जिले में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया। दरअसल जिले की एक ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव में बगैर काम कराएं एक करोड़ की राशि निकाल ली। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने इस मामले में आरोपी सरपंच के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है, लेकिन इतनी मोटी रकम की वसूली नहीं हो सकी है। शासन-प्रशासन लगातार इतनी बड़ी राशि को वसूल करने के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक राशि वसूली नहीं जा सकी है।

एक करोड़ से अधिक सरकारी राशि के गबन का ये मामला भिंड जिले के विकासखंड लहार का है। यहां से नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह कांग्रेस से विधायक है। विधानसभा में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के सवाल के जवाब में बताया कि भिंड जिले में विकासखंड लहार के असवार ग्राम पंचायत में कच्चे नाले और अन्य निर्माण कार्य किए गए बगैर सरकारी राशि का आहरण कर लिया गया। इस पंचायत में हुए कार्यों की जांच जनपद में पदस्थ सहायक यंत्री, उपयंत्री और कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा भिंड आलोक तिवारी से कराई गई। साथ ही मेहगांव जनपद के सहायक यंत्री महेश सिंह तोमर, लोकेंद्र जाट, जनपद रौन के सहायक यंत्री, जनपद मेहगांव के उपयंत्री प्रदीप शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज से भी जांच कराई गई।

जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य स्थल पर मौके पर कोई काम नहीं हुआ है, जबकि उसके बदले एक करोड़ 7 लाख 33 हजार 611 रुपये का भुगतान किया गया है। इस राशि की वसूली के लिए कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा भिण्ड द्वारा पत्र जारी किया गया। जिसके बाद इस मामले में पंचायत सरपंच के विरुद्ध थाना असवार में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया है। इस मामले में शिकायत के बाद अब तक सिर्फ ₹4 लाख 20 हजार की वसूली ही की गई है।

भोपाल संभाग में अफसरों के खिलाफ भी 93 शिकायतें

पूर्व मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सवाल के लिखित जवाब में पंचायत ग्रामीण मंत्री सिसोदिया ने बताया कि भोपाल, राजगढ़, विदिशा जिला और जनपद पंचायतों में आर्थिक अनियमितता के कई प्रकरण दर्ज हुए हैं। भोपाल में 17, राजगढ़ में 55, सीहोर में 11 विदिशा में एक शिकायत दर्ज की गई है। रायसेन और हरदा में कोई शिकायत नहीं मिली है। इसमें एक शिकायत आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय की ओर से मिली है। राजगढ़ में भी एक शिकायत विधायक द्वारा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+