प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी से की दिल्ली पुलिस आयुक्त को हटाने की मांग, किया ये ट्वीट
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर लोगों से शांति की अपील की। इस बीच रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'महोदय, कृपया कम से कम दिल्ली पुलिस कमिश्नर को उनकी अक्षमता और आपराधिक लापरवाही के लिए हटाइए।'

गौरतलब है कि दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर राजनीतिक गलियारे में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने दिल्ली में हालात काबू से बाहर होने के लिए दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया है। इसी क्रम में बुधवार को प्रशांत किशोर ने भी हिंसा के लिए दिल्ली पुलिस के लचीलेपन को जिम्मेदार ठहराया है। प्रशांत किशोर ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के इस्तीफे की मांग की है। बता दें कि दिल्ली हिंसा में अब तक कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 200 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा: IPS एसएन श्रीवास्तव की वो खासियत, जिसकी वजह से दंगे पर काबू पाने की मिली जिम्मेदारी
NRC-NPR पारित होने पर PK ने नीतीश कुमार को कहा थैंक्स
राजनीतिक रणनीतिकार और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने बिहार में एनआरसी और एनपीआर के लिए सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ट्वीट कर धन्यवाद दिया है और कहा है कि NPR-NRC पर अपनी बात पर बने रहने के लिए नीतीश जी धन्यवाद। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने ट्वीट में लिखा है कि लेकिन इसके अलावा बिहार के हित से जुड़े मुद्दे और सामाजिक सौहार्द जैसे जुड़े बड़े मुद्दे हैं। हम केवल यह आशा कर सकते हैं कि आप अपने अंतरात्मा के प्रति सचेत रहें और इन दोनों ही मामलों में भी खड़े रहें। बता दें, प्रशांत किशोर को हालही नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जदयू से बाहर निकाल दिया था। वहीं, मंगलवार को बिहार विधानसभा ने एनपीआर 2020 के प्रपत्र में ट्रांसजेंडर का समावेश किए जाने के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 2010 में अंकित कॉलम के अनुसार ही एनपीआर कराए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications