भिंड के आठ नगरीय निकाय में से 4 पर बीजेपी और 4 पर कांग्रेस के अध्यक्ष हुए काबिज

भिंड के नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव में चार पर बीजेपी और चार पर कांग्रेस के अध्यक्ष काबिज

भिंड, 10 अगस्त। भिंड में बुधवार को हुए नगरीय निकाय के अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही बराबर की टक्कर ली। चार नगरीय निकाय पर बीजेपी का अध्यक्ष बना और चार नगरीय निकाय पर कांग्रेस का अध्यक्ष बना। इस तरह भिंड जिले के आठ नगरीय निकाय में से दोनों पार्टियों के बीच आधे-आधे निकाय बंट गए।

municipal corporation

भिंड में नगर पालिका अध्यक्ष बनी वर्षा वाल्मीकि
भिंड नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को हुआ। भिंड नगर पालिका की अध्यक्ष बीजेपी की वर्षा बाल्मीकि चुनी गई, जबकि उपाध्यक्ष भानु भदौरिया निर्वाचित हुए। भानु भदौरिया भी बीजेपी समर्थित प्रत्याशी हैं। इस तरह भिंड नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही बीजेपी के चुने गए। इस लिहाज से भिंड नगर पालिका पर बीजेपी का कब्जा रहा है।

भिंड नगर पालिका में अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हुआ हंगामा
भिंड नगर पालिका के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हंगामा भी देखने को मिला। नगरपालिका के बाहर भिंड विधायक संजीव सिंह और भिंड के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह पहुंच गए। दोनों बीजेपी पार्टी से हैं लेकिन दोनों एक दूसरे के विरोधी हैं। इसी के चलते दोनों आमने-सामने आ गए, हालांकि पुलिस ने सूझबूझ से पूरे मामले को संभाल लिया।

लहार नगरपालिका पर लहराया कांग्रेस का परचम
लहार नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही कांग्रेस के चुने गए हैं। लहार नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का गढ़ है। लहार नगरपालिका में कांग्रेस की मिथलेशी नौरोजी अध्यक्ष चुनी गई हैं, वहीं कांग्रेस के ही नरेंद्र सिंह चौहान को लहार नगरपालिका का उपाध्यक्ष चुना गया है। इस तरह लहार नगरपालिका पर कांग्रेस काबिज हो गई।

आलमपुर, दबोह और गोरमी नगर परिषद पर भी कांग्रेस काबिज
आलमपुर नगर परिषद पर कांग्रेस के मेहताब सिंह गुर्जर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। आलमपुर नगर परिषद में कांग्रेस की ही शारदा गुप्ता निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई। दबोह नगर परिषद में कांग्रेस की विमला दुधरिया निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई, जबकि दमोह नगर परिषद की उपाध्यक्ष सीट पर कांग्रेस के हाकिम सिंह कौरव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह गोरमी नगर परिषद में कांग्रेस की पुष्पा जाटव अध्यक्ष चुनी गई और गोरमी नगर परिषद में ही बीजेपी की रजनी यादव उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई।

मौ, मालनपुर और फूप नगर परिषद में बीजेपी का लहराया परचम
मौ नगर परिषद में अध्यक्ष के रूप में बीजेपी की वंदना यादव ने जीत दर्ज की, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में बीजेपी की नीरू पंकज कुशवाहा चुनी गई। मालनपुर नगर परिषद में अध्यक्ष के रूप में रायश्री जाटव निर्विरोध निर्वाचित हुई, वहीं उपाध्यक्ष के पद पर बीजेपी के जितेन्द्र सिंह निर्विरोध चुने गए। फूप नगर परिषद में बीजेपी की नफीसा खान निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई और उपाध्यक्ष के पद पर बीजेपी की सत्यवती राजावत ने जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+