Bhind news: मंत्री ओपीएस भदोरिया के भतीजे ने पुलिस को हड़काया, दंदरौआ धाम पर हुआ विवाद
दंदरौआ धाम पर मंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे की दबंगई, धाम में जबरन अपनी गाड़ी को कराया प्रवेश, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी पर दिखाई दबंगई, स्थानीय लोगों पर भी दिखाई अकड़, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री के भतीजे का नाम भारत
Bhind की मेहगांव विधानसभा से विधायक और शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदोरिया के भतीजे ने गुरुवार को दंदरौआ धाम पर पुलिसकर्मियों पर दबंगई दिखाई। मंत्री का भतीजा दंदरौआ धाम के अंदर अपनी गाड़ी ले जाना चाहता था और पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन मंत्री के भतीजा अपनी दबंगई दिखाते हुए न केवल गाड़ी को अंदर ले गया बल्कि पुलिस को भी जमकर धमकाया।
Recommended Video

दंदरौआ धाम के सिरोल नाके पर हुआ घटनाक्रम
यह पूरा घटनाक्रम दंदरौआ धाम के सिरोल नाके का बताया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सिरोल नाके पर मंत्री ओपीएस भदौरिया का भतीजा भारत सिंह भदोरिया पहुंचा था। यहां भारत सिंह भदौरिया ने पुलिस के बैरिकेड्स हटाकर गाड़ी को अंदर ले जाने की बात पुलिसकर्मियों से कही। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी सुरेश यादव ने ऐसा करने से मना कर दिया।
गाड़ी से नीचे उतर कर खुद ही हटाए बैरिकेड
भारत सिंह भदोरिया ने जब देखा कि पुलिसकर्मी उसकी बात नहीं सुन रहे तो भारत सिंह खुद गाड़ी से नीचे उतर आया और उसने अपने हाथों से बैरिकेड हटाया और अपनी गाड़ी को दंदरौआ धाम के अंदर प्रवेश करा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भारत सिंह को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन भारत सिंह ने पुलिस की एक नहीं सुनी और अपनी दबंगई दिखाते हुए अपनी गाड़ी दंदरौआ धाम के अंदर प्रवेश करा दी।
पुलिस अधिकारी समेत स्थानीय लोगों से हुई बहस बाजी
भारत सिंह भदोरिया जब अपनी मनमानी कर रहा था तो मौके पर मौजूद डीएसपी सुरेश यादव की भारत सिंह भदोरिया से जमकर बहस बाजी हो गई। इस दौरान जब कुछ स्थानीय लोगों ने भारत सिंह भदोरिया के इस रवैए का विरोध किया तो भारत सिंह भदोरिया स्थानीय लोगों पर भी भड़कने लगा और उन्हें भला-बुरा कहने लगा। यह नजारा वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री की हो रही है दंदरौआ धाम में कथा
बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री की दंदरौआ धाम में इन दिनों कथा चल रही है। इस वजह से दंदरौआ धाम पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गाड़ियों को दंदरौआ धाम के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है लेकिन मंत्री के भतीजे ने अपनी दबंगई दिखाते हुए इस व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया और अपनी गाड़ी जबरन अंदर घुसा ले गया।












Click it and Unblock the Notifications