Bhind News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद जबलपुर SP और भिंड एसपी मनीष खत्री को हटाया गया
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Bhind News: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब प्रशासनिक फेर बदल भी शुरू हो चुके हैं। इस बीच मध्य प्रदेश में विधानसभा के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद पहली कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने दो जिलों के एसपी हटाए है, जबलपुर और भिंड एसपी को हटाया गया है, जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी को हटाकर PHQ पदस्थ किया गया, वही भिंड एसपी मनीष खत्री को हटाकर PHQ पदस्थ किया गया, चुनाव आयोग के निर्देश पर दोनों एसपी हटाए गए है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में भिंड और जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है आधिकारिक जानकारी के अनुसार जबलपुर के पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद मध्य प्रदेश में यह पहला प्रशासनिक फ़ेर बदल हुआ है। पुलिस महकमें के दो पुलिस अधीक्षकों के एकाएक हुए तबादले के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। माना जा रहा है कि जल्द ही चुनाव आयोग अन्य जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण कर सकता है।
भिंड जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर रखना पुलिस अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर
ग्वालियर चंबल अंचल के महत्वपूर्ण जिले भिंड में पुलिस और प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहता है ऐसे में विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसको लेकर प्रदेश के आला अधिकारी मंथन में जुटे हुए हैं और इसी के चलते प्रशासनिक फेर बदल के पहले ही दौर में भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया गया है।
चुनाव के दौरान हर बार भिंड जिले में होती है हिंसा
भिंड जिले की बात करें तो पूरे चंबल अंचल के साथ ही भिंड जिले में चुनाव के दौरान काफी बवाल देखने को मिलता है ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है और चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो सके इसके लिए यह बड़ा प्रशासनिक फिर बदल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications