Bhind News: भिंड में बेखौफ बदमाश, सर्राफा व्यापारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, लूट के इरादे से रोका
भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी द्वारा लूट का विरोध करने पर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Bhind crime News: मध्यप्रदेश के भिंड में पुलिस की सख्ती के बाद भी फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला भिंड के उमरी थाना क्षेत्र का है जहां पर सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश लूट के इरादे से आए थे। इस घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।
बताया जा रहा है कि भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार शाम करीब 7:30 से 8:00 के बीच हुई है। हत्या करने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने व्यापारी को उसके घर के पास ही गोली मारी है। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सभी की तलाश कर रही है।
व्यापारी द्वारा लूट का विरोध करने पर मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार उमरी में सोने चांदी का काम करने वाले मोहन सोनी 65 साल के थे। उनका घर भिंड के गोपालपुरा मार्ग पर है। शुक्रवार को वे साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी कुछ बदमाश उनका पीछा करने लगे। जैसे ही वे अपने घर का गेट खोलने के लिए साइकिल से उतरे। उसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपियों ने साइकिल के कैरियर पर बंधे थैले को छीनने की कोशिश की। जब व्यापारी मोहन सोनी ने इसका विरोध किया तो, आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भिंड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा। भिंड एसपी मनीष खत्री ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications