Bhind News: भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी पर कांग्रेस ने चला दांव, अपने ही बन सकते हैं उनके लिए परेशानी

Bhind News: कांग्रेस पार्टी ने देर रात सूची जारी कर कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं जिसमें सबसे चौकाने वाला नाम भिंड विधानसभा से सामने आया है। जहां चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। राकेश सिंह चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी के बड़े भाई हैं और पूर्व मंत्री रह चुके है। राकेश पिछला चुनाव संजीव सिंह कुशवाहा से हारे थे, लेकिन उनके लिए सबसे ज्यादा परेशानी टिकट कटने से नाराज कांग्रेसी बनेंगे।

विधानसभा 2023 में कांग्रेस की दूसरी सूची में भिंड विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को टिकट मिला है। चतुर्वेदी पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी थे। भिंड सीट से कांग्रेस के पास दावेदार तो कई थे लेकिन दमदारी इतनी नहीं थी, ना ही प्रदेश स्तरीय चेहरा जिसे बीजेपी के आगे खड़ा करना जीत की उम्मीद देता। कांग्रेस से बीजेपी और फिर कांग्रेस में दलबदल कर पहुंचे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी की छवि पर असर डाला है।

Congress made Chaudhary Rakesh Chaturvedi its candidate from Bhind, will give competition to BJP

बता दे जुलाई 2013 के विधानसभा सेशन में बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चौधरी राकेश सिंह ने अपनी ही पार्टी से बगावत कर दी थी। इस बार कांग्रेस ने फिर राकेश चतुर्वेदी पर दांव चला है लेकिन उनके लिए रहा आसान नहीं रहेगी। क्योंकि भिंड विधानसभा सीट पर कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है. लेकिन चौधरी राकेश सिंह के अलावा कांग्रेस के पास कोई बड़ा नेता नहीं था, जिन्हें भिंड से टिकट दिया जा सके।

भिंड विधानसभा से चार बार विधायक और पूर्व मंत्री हैं चौधरी राकेश चतुर्वेदी

चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी भिंड विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे हैं, वे दिग्विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद भी संभल चुके हैं. सामाजिक रूप से अच्छे वक्ता और नेता की छवि है। खासकर क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में रुतबा और सम्मान है। अच्छी याददाश्त और प्रखर वक्ता के रूप में उन्होंने कई अहम मुद्दे जनता के लिए उठाये हैं। ऐसे में अब एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर उन्हें चुनाव में उतारना पार्टी के लिए फ़ायदे का दांव हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+