"जीतने वाली प्रत्याशी को साजिश के तहत कर दिया गायब"-नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह के विधानसभा क्षेत्र से लगर पालिका लहार की वार्ड 11 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कुशवाह हुई लापता, नेता प्रतिपक्ष ने लगाया साजिश का आरोप
भिंड, 27 जून। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के विधानसभा क्षेत्र लहार की नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी सोमवार की सुबह अचानक लापता हो गई है। लहार नगर पालिका की वार्ड 11 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कुशवाह अपने घर से गायब है। परिजनों ने इस बात की सूचना लहार थाने में दी है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी प्रत्याशी जीतने वाली प्रत्याशी थी इसलिए साजिश के तहत उसे गायब कर दिया गया है।

पूजा कुशवाहा सोमवार की सुबह तकरीबन 4 से 5 बजे के बीच अचानक अपने घर से गायब हो गई। घर वालों ने पहले पूजा कुशवाहा को इधर-उधर तलाशा लेकिन जब कहीं पूजा कुशवाहा की जानकारी नहीं मिली तो पूजा कुशवाहा के पति सुनील कुशवाहा ने इस बात की सूचना लहार थाने में दी, जिस पर से लहार थाना पुलिस ने पूजा कुशवाहा की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
नगरपालिका शहर की वार्ड 11 से कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी है पूजा कुशवाहा
पूजा कुशवाहा को कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका लहार के वार्ड क्रमांक 11 से चुनाव मैदान में प्रत्याशी बनाकर उतारा है। पूजा कुशवाहा अब तक लगातार चुनाव प्रचार कर रही थी लेकिन सोमवार की सुबह अचानक पूजा कुशवाहा गायब हो गई। इस घटना से कांग्रेस में भी हड़कंप है।
मढ़यापुरा स्थित ससुराल के घर से गायब हुई पूजा
पूजा कुशवाहा मढ़यापुरा में अपनी ससुराल में मौजूद थी। रात को पूजा कुशवाहा अपने ससुराल वालों के साथ खाना खाकर सकुशल सो गई थी लेकिन सुबह जब पूजा कुशवाहा के ससुराल पक्ष के लोग जागे तो उन्हें पूजा कुशवाहा कहीं नजर नहीं आई। तभी से पूजा कुशवाहा का कोई सुराग नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने लगाया साजिश का आरोप
पूजा कुशवाहा के गायब होने के मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि पूजा कुशवाहा उनकी पार्टी की जीतने वाली प्रत्याशी थी लेकिन साजिश के तहत पूजा कुशवाहा को गायब कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के विधानसभा क्षेत्र लहार की नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 की प्रत्याशी है पूजा कुशवाहा।
पुलिस ने किया गुमशुदगी का मामला दर्ज
पूजा कुशवाहा के गायब होने की जानकारी जैसे ही पुलिस तक पहुंची तो थाने में पूजा कुशवाहा के लापता होने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही पुलिस ने पूजा कुशवाहा की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications