लहार से लापता हुई कांग्रेस प्रत्याशी हरियाणा में ननंद के घर मिली

लहार से गायब हुई लगर पालिका लहार के वार्ड 11 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कुशवाह हरियाणा में मिली

भिंड, 28 जून। भिंड के लहार नगर पालिका की वार्ड 11 की कांग्रेस प्रत्याशी लहार से लापता हुई थी लेकिन लापता हुई कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कुशवाह हरियाणा में अपनी ननद के घर पर मिली है। सोमवार की सुबह कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कुशवाहा अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने लहार थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

पूजा
कांग्रेस प्रत्याशी के गायब होने पर मच गया था हड़कंप
लहार नगर पालिका की वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कुशवाहा अचानक सोमवार की सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कुशवाहा के लापता होने से कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। पूजा के पति सुनील कुशवाहा ने लहार थाने में पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
नेता प्रतिपक्ष ने इसे बताया था साजिश
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के विधानसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी के अचानक लापता हो जाने की वजह से जहां कांग्रेस में हड़कंप मच गया वहीं नेता प्रतिपक्ष ने इसे साजिश करार दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बताया कि पूजा कुशवाहा जीतने वाली प्रत्याशी थी इसलिए उसे साजिश के तहत गायब कर दिया गया है।
पुलिस लगातार कर रही थी पूजा की तलाश
पूजा के अचानक इस तरह लापता हो जाने की वजह से पुलिस भी हैरान थी। जहां पूजा को चुनाव प्रचार करना था वहीं पूजा अपने घर से लापता थी। पूजा के परिजनों समेत क्षेत्र की जनता और कांग्रेस पार्टी लगातार पूजा को ढूंढ रही थी। पुलिस भी पूजा को ढूंढने का लगातार प्रयास कर रही थी।
ननंद के घर मिली पूजा कुशवाह
पूजा कुशवाहा को लहार में पुलिस ढूंढ रही थी और पूजा कुशवाहा अपने ननद के घर हरियाणा के पलवल में पहुंच गई। हरियाणा में पलवल इलाके में पूजा की ननद राधा रहती है। पूजा राधा के घर पर ही मिली।
पति से नाराज हो कर चली गई थी पूजा
दरअसल पूजा कुशवाहा के पति सुनील कुशवाहा ने पूजा को मोबाइल पर रात के वक्त किसी से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए देख लिया था। इस बात को लेकर सुनील ने पूजा को डांट भी लगा दी थी। इसी बात से पूजा नाराज हो गई और वह चुपचाप घर छोड़कर चली गई और अपनी ननद के घर पहुंच गई थी।
प्रत्याशी मिलने पर कांग्रेस ने ली राहत की सांस
कांग्रेस की खोई हुई प्रत्याशी वापस मिल जाने पर कांग्रेस ने राहत की सांस ली है। पूजा कुशवाहा के अचानक लापता होने की वजह से कांग्रेस में हड़कंप मच गया था और वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस की कुर्सी हाथ से निकलती दिख रही थी लेकिन पूजा के मिल जाने पर कांग्रेस को अब फिर से उम्मीद जगने लगी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+