Bhind News: भिंड में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत, लोगों ने किया चक्का जाम

Bhind News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए हैं। उनका आरोप है कि जिला अस्पताल में युवक को समय पर इलाज नहीं मिला। परिजन और लोगों ने ऑफिसर कॉलोनी के सामने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है।

हादसा रविवार सुबह 5 बजे हुआ, जब मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे तीन दोस्त बाइक से जा रहे थे। तीनों फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए घर से निकले थे। तभी हॉस्पिटल के पास चौराहे पर एक सब्जी के ठेले से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई। तत्काल लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां ड्यूटी पर चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ग्वालियर रेफर किया गया। परंतु ढाई घंटे तक एम्बुलेंस न मिलने पर एक युवक ने दम तोड़ दिया।

Accident of a young man preparing for police recruitment, people blocked the road in Officer Colony

बता दे हादसे में सोमेश यादव की मौत हो गई। उसके दो दोस्तों को ग्वालियर रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद, स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है और वे जिला अस्पताल की तरफ से लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है और लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सरकार से वरिष्ठ अधिकारियों को जांच सौंपने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+