Bhind News: लग्जरी गाड़ी से नमक चोरी, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Bhind News: भिंड जिले से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां लग्जरी कार मे बैठकर आए चोर ने नमक के बोरियों की चोरी की। चोरी का लाइव वीडियो सामने आया है।

Bhind News: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लग्जरी कार से नमक की चोरी की जा रही है। शातिर चोरों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला भिंड के लहार कस्बे के बाजार में बनी एक दुकान का है। [वीडियो नीचे]
जिले में चोरी की घटनाएं तो आए दिन होती ही रहती हैं। हाईटेक चोरियां दिखाते हुए कई फिल्में भी अपने जरूर ही देखी होंगी। लेकिन आपसे कहें कि कोई 10 लाख की लग्जरी कार में 150 रुपये का नमक चुरा कर ले गया तो आपको अचंभा जरूर होगा।
अजब-ग़ज़ब चोरी की वारदात बुधवार बीती देर रात का हैं। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में चार लड़के लग्जरी कार के पास बैठ कर बात करते नजर आ रहे है। कुछ टाइम के बाद एक युवक एक-एक कर नमक की 3 बोरियों को चोरी से उठाकर कार की डिक्गी में डालते हुए दिखाई दे रहा है। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हालांकि इस घटना में अभी तक कोई किसी ने शिकायत नहीं की है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर युवक कार की डिक्की में नमक की बोरियां डाल रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि वह चोरी करने के उद्देश्य से ही आए थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। उन्होंने चोरी के बदले नमक की बोरिया अपनी कार में रख रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कार की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications