Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बस्ती: 8 साल के बेटे का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे थे परिजन, तभी बोले- ये तो जिंदा है

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसके सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां राजीव कुमार का आठ साल के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसे पुलिस और परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल से शव को दोपहर साढ़े बाहर बजे पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। जहां मौजूद कर्मियों ने बताया कि बालक की धड़कन अभी भी चल रही है।

relatives reached for post-mortem of alive the son

जानकारी के अनुसार, मामला बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सजना खोर गांव का है। गांव निवासी राजीव कुमार के आठ साल के बेटे अभय ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अभय के पिता की मानें तो वह मोबाइल ना मिलने से नाराज था और उसने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस के साथ अभय का बस्ती जिला अस्पताल पहुंचे थे।

अस्पताल से अभय के शव को दोपहर साढ़े बाहर बजे पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। जहां मौजूद कर्मियों ने बताया कि बालक की धड़कन अभी भी चल रही है। ये सुनकर मौके पर मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। वे आनन-फानन में फिर अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ईसीजी व तमाम जांच की, जिसके बाद यह बताया कि इसमें जान नहीं है। इसकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है, और शव को दोबारा पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ईसीजी की रिपोर्ट के अनुसार बच्चा मृत है, इसकी धड़कन नहीं चल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+