Basti News: बस्ती में पुलिस की प्रताड़ना से एक व्यक्ति की मौत,जांच की मांग
बस्ती में पुलिस की दबिश के दौरान व्यक्ति की मौत हो गयी। आक्रोशित परिजनों ने शव को मार्ग पर रख कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।

Basti News: बस्ती के परशुरामपुर क्षेत्र के हैदराबाद में रविवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गयी। आरोप है कि दबिश देने गयी पुलिस की प्रताड़ना से व्यक्ति की मौत हो गयी।इस घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और शव को मार्ग पर रखकर न्याय की मांग करने लगे।
जानकारी के मुताबिक, जलील शनिवार रात अपने भतीजे के साथ अस्पताल गए थे। रात में लौटते समय गश्त कर रही पुलिस उन्हें दौड़ाने लगी। डर के मारे वह घर आ गए और दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान घबराहट से जलील गिर गए और उनकी मौत हो गयी।
सीओ हरैया सुमित भारी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने जलील को क्यों रोका और उसे क्यों दौड़ाने लगे। इस मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बस्ती के बिजोरिया रेलवे स्टेशन नवाबगंज के कीमैन दीपक कुमार की ट्रेन टक्कर में मौत हो गयी। दीपक रेलवे ट्रैक को चेक कर रहे थे उसी समय टनकपुर से चलकर मथुरा जाने वाली एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications