बस्ती: दुर्गा पूजा मेला देखने गई 5 साल की बच्ची से रेप, हालत गंभीर

बस्ती। यूपी के बस्ती के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

five year old girl physical attacked in basti

दुर्गा पूजा का मेला देखने गई थी बच्ची

पूरी घटना बस्ती नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव में दुर्गा पूजा का मेला चल रहा था। बच्ची मेला देखने गई थी। इसी दौरान एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और रेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

बच्च की हालत गंभीर

बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। घटना की सूचना के बाद एसपी पंकज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+