UP : अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, CM योगी ने जताया शोक

बस्ती, 12 अगस्त: यूपी के बस्ती जिले में गुरुवार की सुबह एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बच्ची सुरक्षित निकाल ली गई है। वहीं एक की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुरैना कटया गांव के पास हुआ है, जहां कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

five people of one family lost life in road accident in basti

Recommended Video

    Basti Road Accident in UP: सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी कार, पांच की मौत | वनइंडिया हिंदी

    अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार

    जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के आशियाना में रहने वाले अब्दुल अजीज की मां का देहांत बुधवार को हो गया था। ऐसे में वह रात में ही परिवार के साथ कार से अपने गांव झारखंड के गोड्डा जिले के सिरसी महगमा जा रहे थे। इसी बीच बस्ती में हाईवे पर नगर थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास अब्दुल की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में अब्दुल, उनकी पत्नी के साथ तीन बेटियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर के जरिए कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाया। सीओ कलवारी आलोक प्रसाद, एसओ नगर, एसओ कप्तानगंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

    सीएम योगी हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+