Basti News: पूर्व प्रधान ने अपने घर पर क्यों चस्पा किया पलायन का नोटिस, जानिए पूरा मामला

बस्ती में एक परिवार के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा पिटाई होने और न्याय न मिलने से आहत होकर घर पर पलायन करने का नोटिस चस्पा कर दिया।

basti

Basti News: बस्ती जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें पैकोलिया थानाक्षेत्र के असनहरा गांव में पूर्व प्रधान ने अपने घर पर नोटिस चस्पा कर पलायन की तैयारी शुुरु कर दी। पलायन की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। पूर्व प्रधान ने एक विवाद में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर यह कदम उठाया था। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी।

दरअसल, असनहरा गांव में बच्चे को साइकिलसवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद परिजनों ने जब शिकायत की तब दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे के पिता व पूर्व प्रधान सहित परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। पूर्व प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तब पूर्व प्रधान ने अपना घर बेचकर यहां से जाने की योजना बना ली। पूर्व प्रधान ने इसके लिए अपने घर के बाहर पलायन करने का नोटिस चस्पा कर दिया।

जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उसने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि जैसे ही पूरे मामले की जानकारी हुई गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे सीएम योगी

    बच्चे की मां मीना ने बताया कि साइकिल से टक्कर मारने वाले लड़के को डांटने पर दूसरे पक्ष के एक दर्जन लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया। सैदा हुसैन के लोगों ने पति,ससुर व बच्चों को बुरी तरह पीटा। मुझे मारा और मंगलसूत्र छीन लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+