Basti News: फसल की सिंचाई के दौरान हुआ कुछ ऐसा दो भाई हो गए लहूलुहान, यह है मामला

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों पर पड़ोसी के खेत में पानी जाने पर विवाद हो गया। इसके बाद मनबढ़ों ने दो भाईयों पर हमला बोल दिया। इसमें भाईयों के सिर पर गंभीर चोट आई है। इनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के दोफड़ा निवासी राजकुमार अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान पानी पड़ोसी के खेत में चला गया। इसकी जानकारी होने पर पड़ोसी दिलीप अपने परिवार के साथ पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि धारदार हथियार से राजकुमार के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो बेहोश होकर गिर पड़ा। सिर से लगातार खून बहने लगा।

basti

उसे उठाने के लिए पहुंचे भाई दिग्विजय को भी लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसके सिर से भी खून बहने लगा। गांव के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कुदरहा पहुंचाया गया। जहां पर स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कलवारी थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया घायलों के पिता पलटूराम की तहरीर पर दिलीप, हरिशचंद, ऋषि कपूर व शशि कपूर और बिंदु पत्नी दिलीप के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+