बेटी ने चालक को माना पिता की मौत का कारण,दर्ज कराया मुकदमा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी मोतीलाल सिंह की बेटी अंकिता सिंह ने पिता की मौत का कारण वाहन चालक की लापरवाही माना है।मोती लाल की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।वह स्कार्पियों गाड़ी से लखनऊ ने गोरखपुर आ रह
बस्ती,25सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी मोतीलाल सिंह की बेटी अंकिता सिंह ने पिता की मौत का कारण वाहन चालक की लापरवाही माना है।मोती लाल की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।वह स्कार्पियों गाड़ी से लखनऊ ने गोरखपुर आ रहे थे।भोर के समय उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। जिसमें उनकी पत्नी व ड्राइवर घायल हो गए थे,जबकि इनकी मौत हो गयी थी।

मोतीलाल सिंह की बेटी की तहरीर पर स्कॉर्पियो चालक संतोष गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मूलरूप से आजमगढ़ के बुढ़नपुर थाना अतरौलिया के रहने वाले मोतीलाल सिंह का परिवार इंद्रानगर लखनऊ में रहता है। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी थे।
25 अगस्त की रात मोतीलाल सिंह पत्नी के साथ गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे तभी मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला में अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में मोतीलाल सिंह की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी बीना सिंह और गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मामले में लगभग एक महीने बाद मोतीलाल सिंह की बेटी अंकिता सिंह ने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो के चालक संतोष गुप्ता ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क के किनारे पेड़ से टक्कर मार दी। जिससे हादसे में उनके पिता की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications