Basti: ट्रैक्टर- टाली से टकराई रोडवेज बस, 18 घायल
बस्ती के छावनी में गुरुवार सुबह गोरखपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस ट्रैक्टर- ट्राली में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बस व टैक्टर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें 18 लोग घायल हो गए।

Basti News: बस्ती जिले के छावनी कस्बे के पास गोरखपुर- लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह
गन्ना लदी ट्रैक्टर- टाली में रोडवेज बस पीछे से टकरा गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज किया चल रहा है। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रोडवेज बस गोरखपुर से लखनऊ के लिए जा रही थी। रामनवमी पर्व के अवसर पर इस बस में भीड़ थी। साठ से अधिक यात्री बस में सवार थे। बस अभी बस्ती के छावनी कस्बे के पास पहुंची कि गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली में में पीछे से टकरा गई। ट्रैक्टर टाली गन्ना लेकर मसौधा चीनी मिल जा रही थी। इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे यात्री इसमें फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। जिसमें 18 लोगों को चोट लगी थी।
पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को विक्रमजोत सीएचसी पहुंचाया। जहां से चार घायलों बाबूलाल, उनकी पत्नी गंगोत्री देवी निवासी पिकौरा शिवगुलाम कोतवाली बस्ती को मेडिकल कॉलेज बस्ती और घायल किशन कुमार पाल पुत्र हीरालाल निवासी, श्यामू पुत्र रामकिशन निवासी नंदाखेड़ा थाना बछड़हवा रायबरेली समेत चार को चिकित्सक ने अयोध्या रेफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications