Basti News: सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी नामजद
बस्ती पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Basti News: बस्ती जिले की मुंडेरवा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करा रही है। यह पूरी घटना चार मार्च की है।
जानकारी के मुताबिक, मुंडेरवा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर दिया है। इसमें उसने बताया है कि वर्ष 2017 में जब उसका भाई जेल में बंद था तब वह उसके मुकदमे की पैरवी के बस्ती से खलिलाबाद जाना पड़ता था। इस दौरान उसकी मुलाकात मुंडेरवा के दीपक से हुई। उसने मदद का भरोसा देकर अपने दोस्त के घर ले गया। उसने धोखा देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने कई बार दुष्कर्म किया। फिर एक दिन इसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
थानाध्यक्ष मुंडेरवा ने बताया कि युवती के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications