Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Basti News : अपहरण कांड के 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज,गए जेल

अपहरण कांड मामले में बस्ती सदर से सपा विधायक महेन्द्र यादव के दो भाईयों समेत कुल 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

basti

Basti News: बस्ती के बहादुरपुर ब्लॉक के प्रमुख रामकुमार के अपहरण के आरोपी बस्ती सदर के सपा विधायक महेन्द्र नाथ यादव के दो भाइयाें की जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही चार अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा गया है। एमपी एमएलए कोर्ट की न्यायाधीश नीतू शर्मा ने जमानत याचिका खारिज कर उन्‍हें न्‍यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। इन सभी
को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी महेन्द्र नाथ यादव की गिरफ्तारी पर स्टे है।

थाना कलवारी के बबुरहिया के रहने वाले ब्लॉक प्रमुख रामकुमार के साले ओमप्रकाश ने 17 मार्च को तहरीर दी कि उसके जीजा रामप्रकाश को विधायक महेन्द्र यादव ने बंधक बना कर रखा है। इसी तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु की। छानबीन में पता चला कि विधायक के भाई जितेन्द्र यादव व अमरेन्द्र यादव ,जय प्रकाश चौधरी,विवेक शुक्ल,अरुण मिश्र,योगेन्द्र भी शामिल हैं। वारंट जारी होने पर सभी की जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया गया है।

Recommended Video

    सिरोही : नाबालिग बालिका से किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सख्त सजा,...

    Gorakhpur News : गैंगस्टर भोला यादव की 50 लाख की संपत्ति कुर्क
    ब्‍लाक प्रमुख को पुलिस ने सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के भुअर निरंजनपुर स्थित मकान से छुड़ाया था। विवेचना के दौरान महेंद्र के अलावा, उनके भाई जितेंद्र यादव, अमरेंद्र यादव सहित विवेक कुमार शुक्ला उर्फ पिंटू, जय प्रकाश चौधरी का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेजा। यह चारो आरोपी न्यायालय से अं‌तरिम जमानत पर थे, न्यायालय में गुरूवार को चारो आरोपियों के पूरक जमानत की अर्जी दी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने उनकी अर्जी खारिज करते हुए उन्‍हे न्‍यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+