Gorakhpur News : गैंगस्टर भोला यादव की 50 लाख की संपत्ति कुर्क
गोरखपुर पुलिस ने 44 से अधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर भोला यादव की 50 लाख की प्रापर्टी कुर्क की है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि कई मामलों में वांछित गैंगस्टर भोला यादव की 50 लाख की संपत्ति कुर्क की गयी है। भोला यादव पर तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त भोला यादव उर्फ अखिलेश यादव पुत्र स्वर्गीय महेश यादव निवासी भिटहा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर व हाल मुकाम वार्ड संख्या 4 कस्बा पीपीगंज थाना पीपीगंज का रहने वाला है। इस मौके पर तहसीलदार कैम्पियरगंज व थानाध्यक्ष पीपीगंज दीपक सिंह मौजूद रहे। अपराध के माध्यम से अर्जित की गयी सम्पत्ति से लिया गया जेसीबी वाहन संख्या UP53CT8312, स्कार्पियो वाहन संख्या UP53CJ8485 व बुलेट मोटर साईकिल संख्या UP53CS3584 जिनकी कुल कीमत करीब 50 लाख रूपये की है इसके जब्तीकरण की कार्रवाई की गयी है।
गोरखपुर की खजनी पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी अनुप कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 रामस्वरूप लाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम कटवर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस पर फ्राड सहित कई मामले दर्ज हैं।














Click it and Unblock the Notifications