'10 साल तक मेरा शोषण किया', FB लाइव पर प्रेमिका के सामने ही प्रेमी ने खुद को मारी गोली
बस्ती जिले के परशुरामपुर थानाक्षेत्र के अरजानीपुर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है,जिसमें युवक ने फेसबुक लाइव कर प्रेमिका के सामने ही खुद को गोली मार ली।युवक ने अपनी प्रेमिका पर दस वर्षों से उसका शोषण करने व उसे लगातार जा
बस्ती,20

रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक,परशुरामपुर बाजार के रहने वाले रामजनक मौर्य का 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार का दूसरे संप्रदाय की किसी युवती से प्रेम संबंध था।वह लगभग दस साल से एक दूसरे से जुड़ेे थे।सोमवार को सुनील अरजानीपुर गांव स्थित गोदाम पर नहाने गया था।बहुत देर बाद भी जब वह नहीं लौटा तो पिता ने एक व्यक्ति को गोदाम पर भेजा।अंदर से दरवाजा बंद होने पर इसकी जानकारी रामजनक को दी।रामजनक भी दुकान से गोदाम आ गए।उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अंदर का दृश्य देख बदहवास हो गए। सुनील ने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी।उसके सिर से खून बह रहा था और रिवाल्वर उसके बगल में पड़ी थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सुनील की मोबाइल को चेक किया तो पता चला कि वह फेसबुक पर लाइव था। उसने फेसबुक पर एक दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम प्रसंग की बात लिखी है। घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी हर्रैया ने भी निरीक्षण किया।

जांच में जुटी पुलिस
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस युवक के फेसबुक वाल पर किए गए पोस्ट और लाइव होने की भी जांच की जा रही है।परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीएम योगी से लगाई गुहार
मरने से पहले फेसबुक पर मृतक के पोस्ट में लिखा है कि उसका संबंध दूसरे संप्रदाय की युवती से था। युवती ने उसका 10 वर्ष से आर्थिक शोषण किया। नोएडा के एक युवक से मिलकर अब वह उसे मारना चाहती है। वह कहती है उसे जीने का कोई हक नहीं है। यदि वह खुद नहीं मरा तो उसे वह मार देगी। सुनील ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आरएसएस से न्याय की गुहार लगाई।












Click it and Unblock the Notifications