Bareilly News: बरेली नए साल के जश्न में युवकों ने पिल्लों संग की शर्मनाक हरकत, वीडियो देख खौला खून
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में नए साल का जश्न मनाते हुए कुछ युवकों ने पिल्लों संग ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी जिसे देखकर हर किसी का खून खौल उठा। मामले में लोगों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। वही पशु प्रेमियों द्वारा भी इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह पूरी घटना बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के गौसिया चौक मोहल्ले की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गौसिया चौक मोहल्ले में कुछ युवक शराब पीते हुए नए साल का जश्न मना रहे थे।
इसी दौरान उनके पास कुत्ते के बच्चे पहुंच गए। शराब पी रहे युवकों ने कुत्ते के बच्चों को देखकर उन्हें भी शराब पिलाना शुरू कर दिया। शराब की बोतल के ढक्कन से लोगों ने एक-एक कर पिल्लों के मुंह में शराब डाली। इस दौरान उनके साथ मौजूद किसी शख्स द्वारा ही वीडियो बना लिया गया।
वीडियो बनाने वाले द्वारा उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोंटू गुप्ता द्वारा एसडीम गोविंद मौर्य को वीडियो भेज कर कार्रवाई की मांग की गई।
वहीं एक संगठन के लोगों द्वारा भी पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications