'पहले धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, अब MMS बनाकर दोस्तों के साथ सोने के लिए करता है मजबूर'

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला ने अपने पति पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करता है। मना करने पर उसे बेल्ट से पीटता है। इतना ही नहीं पीड़िता ने प्रेम जाल में फंसाकर उसका कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Woman serious allegations against her husband

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बरेली जिले का है। यहां की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाये है। युवती ने बताया कि वो हिंदू है। आरोप है कि मोहम्मद अजहर ने खुद को हिंदू बताकर उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, उसके बाद जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा उसे इस्लाम कबूल कराया। इतना ही नहीं पीड़िता ने अपने पति पर कथिर रुप से अश्लील वीडियो बनाकर उससे निकाह भी किया।

महिला के मुताबिक शादी के बाद मोहम्मद अजहर ने उसपर कई जुल्म ढाए। इतना ही नहीं महिला ने बताया कि उसके पति ने धोखे से उसका एमएमएस बना लिया था और यह वीडियो दिखाकर अक्सर वो उसे ब्लैकमेल करता था। उसका पति उसे दूसरे मर्दों के पास सोने के लिए भेजता था और जब वो इस बात से इनकार करती थी तब उसकी पिटाई भी की जाती थी। महिला की तहरीर पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के पति अजहर और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ धारा 323, 506 और 376डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Recommended Video

    गैंगरेप पीड़िता के पिता ने शिवपाल से की मुलाक़ात, बताया अपना दर्द

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+