'इस्लाम कबूल करवा किया निकाह, फिर नर्क बना दी जिंदगी', महिला बोली- दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव बनाता था पति

बरेली। यूपी में लगातार धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ते ही जा रहे है। ताजा मामला बरेली का है जहां एक लड़की को जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाकर उसका निकाह करवा दिया गया। इतना ही नहीं निकाह के बाद आरोपी युवक ने उसकी जिंदगी नर्क बनाकर रख दी और उसे यातनाएं देने लगा।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

पीड़ित युवती का आरोप है कि मोहम्मद अजहर ने हिंदू बनकर उसे अपने प्रेमजाल में फसाया और फिर उसका एमएमएस बनाकर उससे जबरन इस्लाम कबूल करवाकर उससे निकाह कर लिया। निकाह के बाद मोहम्मद अजहर उसे अपने घर ले गया, जहां उसकी जिंदगी नर्क से भी बदतर बनाकर रख दी।

एमएमएस बनाकर करता था ब्लैकमेल

एमएमएस बनाकर करता था ब्लैकमेल

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे बेल्टों से पीटता था। कई बार उसके काफी चोट भी आई। पीड़िता का आरोप है कि उसके धोखेबाज पति ने उसका एमएमएस बना लिया था और वो उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहता था। इतना ही नहीं वो उसे अपने दोस्तों के साथ भी हमबिस्तर होने का दबाब बनाता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था।

आरोपी सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी मो. अजहर ने अपना धर्म छिपाकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो क्लिप बनाकर धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कर लिया। मामले में मो. अजहर और उसके चार अन्य साथी रिक्की, विक्की, जिशान व एक अन्य के विरूद्ध थाना बारादरी पर केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+