Bareilly Viral Video: दबंगई का CCTV आया सामने, युवक को बीच बाजार स्कूटी से बांधकर बेरहमी से घसीटा
उत्तर प्रदेश के बरेली में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन स्कूटी सवार बदमाश एक युवक को स्कूटी के पीछे बांधकर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। वहीं पीड़ित युवक चीख रहा है, गिड़गिड़ा रहा है लेकिन तीनों दबंग बीच बाजार से उसे सड़क पर रगड़ते हुए लिए चले जा रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना बारादरी पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है।
स्कूटी से युवक को घसीटने का वीडियो वायरल
बता दें कि यह वीडियो बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में होली चौराहे के पास का है। घटना 25 जुलाई की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में स्कूटी सवार तीन युवक एक युवक को अपनी स्कूटी के पीछे बांधकर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वीडियो में आप साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ये तीन दबंग किस्म के युवक बीच चौराहे एक युवक को अपनी स्कूटी में पीछे बांधकर खींच रहे हैं। फिलहाल अभी स्कूटी सवार दबंगों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी किसी भी व्यक्ति द्वारा इस मामले में शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। वीडियो की जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications