बरेली: जमीनी विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, छीनी पिस्टल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो सिपाहियों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। दरअसल, ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी जमीनी विवाद की सूचना मिलने पर गांव गए थे, तभी कुछ दबंग लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया और पिस्टल छीन ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही एसपी ग्रामीण संसार सिंह मौके पर पहुंच गए।

villegres attcked on policemen in bareilly

पुलिस के सामने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव नगरिया कला में जमीनी विवाद में चली गोली में गांव के दो लोग घायल हो गए। वहीं, भीड़ ने एक शख्स को पुलिस के सामने ही गोली मार दी, जिसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने कई वाहनों में आग लगा दी।

villegres attcked on policemen in bareilly

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

एसपी क्राइम के मुताबिक, दातागंज के गांव शेरा में जमीन को लेकर हमीद और गट्टू में विवाद हुआ, मारपीट हुई और गोली चली। इस घटना में इरशाद नाम का एक शख्स घायल हुआ है। मौके पर एसपीआरए के साथ तमाम फोर्स घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी तक पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस नियमानुसार अपना काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+