रेप का वीडियो बनाकर लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला को मजबूर करता था युवक

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला से रेप करने के बाद वारदात का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर अलग-अलग लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के तीन महीने बाद पीड़िता के पति को जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

रेप का बना लिया था वीडियो

रेप का बना लिया था वीडियो

करीब तीन महीने पहले महिला के पति की गैर मौजूदगी में एक युवक जबरन महिला के घर में घुसा और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसने दोस्तों की मदद से रेप का वीडियो बना लिया था। यह पूरा मामला जिले के भुता थाना क्षेत्र का है, जहां महिला का पति नौकरी के चलते बाहर रहता है। महिला अपने बच्चे के साथ गांव में ही रहती है।

अलग-अलग लोगों से बनवाता था शारीरिक संबंध

अलग-अलग लोगों से बनवाता था शारीरिक संबंध

महिला ने आरोप लगाया है कि दिसंबर माह में वह घर पर अकेली थी। तभी गांव का एक युवक दीवार फांदकर दोस्त के साथ घर में दाखिल हो गया। इस दौरान दोनों ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। रेप करने और उसके बनाए गए वीडियो के आधार पर दबंग हर महीने अलग-अलग लोगों को लेकर महिला के घर पहुंचने लगा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस दौरान जब महिला विरोध करती तो वीडियो वायरल करने और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा देता था। इसी दौरान होली के मौके पर महिला का पति घर आया। इस दौरान आरोपित दो लोगों को लेकर वहां पहुंच गया। इसके बाद महिला के पति ने उसे पकड़ लिया तो वह तमंचा दिखाकर भाग निकला। बाद में महिला ने तीन माह से हो रहे उत्पीड़न की पूरी कहानी बताई। गुरुवार को महिला अपने पति के साथ एसएसपी से मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+