बरेलीः मकान मालिक ने भाई-बहन को मारी गोली और बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग पर भी झोंक दिया फायर

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग ने भाई-बहन और बुजुर्ग को गोली मार दी। वारदात से गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर भाई-बहन को गोली मार दी।

uttar pradesh bareilly man did firing on brother sister and old man

Recommended Video

    बरेलीः मकान मालिक ने भाई-बहन को मारी गोली और बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग पर भी झोंक दिया फायर

    यही नहीं बचाव के लिए आए बुजुर्ग पड़ोसी को भी दबंग ने अवैध तमंचे से गोली मार दी। वहीं वारदात से गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के गोसाई गौटिया में एक दबंग युवक ने पुरानी रंजिश में अवैध असलहे से भाई-बहन को गोली मार दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव के लिए आए बुजुर्ग पड़ोसी को भी गोली मार दी। तीनों घायलों को पुलिस ने पड़ोस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    मामले की जानकारी देते एसएसपी ने बताया कि पंकज शर्मा की दुकान शोभित ने किराए पर ले रखी थी और उसमें मेडिकल स्टोर खोल रखा था। मकान मालिक पंकज शोभित से अपनी दुकान खाली कराना चाह रहा था, लेकिन शोभित दुकान खाली नहीं कर रहा था।

    इस वजह से मंगलवार रात करीब 10 बजे पंकज ने 20 वर्षीय शोभित, उसकी बहन सोना और 60 साल के वृन्दावरण को गोली मार दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी पंकज शर्मा के घर को आग के हवाले कर दिया, जिसमें उसका सारा सामान जलकर राख हो गया। आरोपी ने जब अपने आपको घिरता देखा तो उसने अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसपी सिटी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+