UP News: बुलाने पर भी नहीं आई पत्नी, नाराज पति ने उठाया ऐसा कदम, दरवाजा खुलते ही कांप उठे परिजन
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के संजय नगर में पत्नी के मायके जाने के बाद कई बार पति द्वारा बुलाए जाने के बाद भी वापस नहीं आने पर पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामले के बाद उसके घर और ससुराल में मातम पसरा है।
मामले की जानकारी होने के बाद इलाके के कुछ लोग पत्नी को दोषी ठहरा रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि पति को भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था। फिलहाल उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, संजय नगर निवासी मनोज श्रीवास्तव नामक युवक की शादी 10 साल पहले कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा गांव की रहने वाली बबीता से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में पति-पत्नी में विवाद होने लगा।
आए दिन विवाद होने के चलते बबीता पिछले साल अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। बच्चों को लेकर बबीता मायके में ही रह रही थी। मनोज श्रीवास्तव के मौसेरे भाई गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी से दूर रहने के चलते मनोज शराब पीने का आदी हो गया।
मनोज अपनी पत्नी को घर लाना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी बबीता नहीं आना चाहती थी। मनोज अपनी पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं हुई। इसी बात से नाराज होकर मनोज ने शराब पीने के बाद खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली।
आग लगने के बाद कमरे से धुआं निकलता देख परिवार के लोग वहां पहुंचे जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया था। पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया लेकिन तब तक मनोज की मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।












Click it and Unblock the Notifications