UP News: चूहे के कारण अस्पताल पहुंची महिला, कई महिलाएं Kitchen में करती हैं ऐसी गलतियां, आप भी रहें सावधान!

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। बरेली जनपद में चूहे के कारण एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती महिला का इलाज चल रहा है।

यह पूरा मामला बरेली जनपद के बारादारी थाना क्षेत्र की गोसाई गौटिया संजय नगर कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि यहां पर रहने वाले ओमकार नामक एक शख्स की 25 वर्षी पत्नी शीला देवी रविवार सुबह किचन में खाना बनाते समय झुलस गईं।

up-news-woman-reaches-hospital-due-to-rat-many-women-make-such-mistakes-in-the-kitchen

चूहे ने कुतर दिया था सिलेंडर का पाइप: दरअसल, बताया जा रहा है कि ओंकार की पत्नी शीला देवी रविवार को सुबह अपने किचन में खाना बनाने के लिए गईं थी। इसी दौरान उन्होंने गैस ऑन करके जैसे ही चूल्हा जलाना चाहा तुरंत आग पकड़ ली।

आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शीला देवी के कपड़ों में भी आग पकड़ ली। शीला देवी के शोर मचाने पर बाहर मौजूद परिजन भागे दौड़े किचन में पहुंचे। किचन में पहुंचने के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक शीला देवी झुलस गईं थीं।

शीला को एंबुलेंस से लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती शीला देवी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि महिला करीब 80 फ़ीसदी झुलस गईं हैं।

आग लगने के चलते उनके कपड़े जलकर उनके शरीर से चिपक गए थे जिसके चलते अधिक नुकसान हुआ है। फिलहाल इस घटना के बाद ओमकार के परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया है। किचन में कई महिलाएं अक्सर यह गलतियां करती हैं। जिनके किचन में यदि चूहे रहते हैं उन्हें इस बात को ध्यान में रखते हुए सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+