UP News: दो महिलाओं से की शादी, 20 साल तक छुपाए रखा राज, 11 बच्चे पैदा होने पर हुआ खुलासा, मचा बवाल
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। बरेली में एक शख्स ने दो शादियां की। शादी की बात वह दोनों पत्नियों से 20 साल तक छुपाए रखा। इतना ही नहीं दोनों पत्नियों से उसे 11 बच्चे पैदा हुए। उसके बाद जब सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रह गए।
यह पूरा मामला बरेली जनपद के नेवादा शेखान इलाके की है। एसएसपी कार्यालय में पहुंची नेवादा शेखने निवासी उर्मिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 20 साल पहले उससे एक शख्स ने शादी की थी। शादी के बाद वह उसे अपने साथ ही लेकर रहता था।

उसने बताया कि उसके पति से उसे चार बच्चे हुए जिसमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। परिवार में सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। इसी बीच उर्मिला के घर एक महिला आई और झगड़ा करने लगी। उसके बाद उर्मिला को पता चला कि उस महिला से भी उसके पति ने पहले से ही शादी कर रखी है और उससे सात बच्चे भी हैं।
उर्मिला द्वारा उस महिला का विरोध किया गया उसके बाद वह चली गई। उसने कहा कि अब कुछ दिन पूर्व वह महिला फिर घर आई और उसके साथ मारपीट करने लगी। उर्मिला का आरोप है कि उसका पति भी उस महिला का ही साथ देता है।
आरोप लगाया कि एक दिन उसका पति अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो वह महिला वहां से भाग निकली। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल मामले में महिला की शिकायत के बाद एसएसपी द्वारा बारादरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं इस मामले की जानकारी होने के बाद लोग भी हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications