UP News: हाईटेंशन तार टूटकर बेटी पर गिरा, बचाने आई मां भी इसकी चपेट में आई, दोनों की दर्दनाक मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बरेली जनपद में एक मकान की छत पर 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। तार टूट कर गिरने के बाद उसकी चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिवार में कोहराम मच गया। महिला के परिवार वालों द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी प्रकट की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

up-news-high-tension-wire-broke-and-fell-on-daughter-in-bareilly-mother-and-daughter-no-more

हालांकि नाराज परिजनों को समझाते हुए किसी तरह पुलिस ने मां और बेटी की लाश को कब्जे में लिया। मां बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

यह पूरा मामला बरेली जनपद के सकरस गांव का है। बताया जा रहा है कि चिपकिया गांव की रहने वाली 30 वर्षीय आरती देवी अपनी 12 वर्षीय बेटी तनु के साथ अपने रिश्तेदार अर्जुन के घर सकरस गांव में आई थी। यहां अर्जुन के बेटे का नामकरण कार्यक्रम था।

शुक्रवार दोपहर में आरती अपनी बेटी तनु के साथ छत पर मौजूद थी इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर तनु के ऊपर गिर गया। तार तनु के पैर पर गिरा था जिससे वह छटपटाने लगी। उसे देख उसकी मां आरती उसे बचाने के लिए दौड़ी।

इस बीच आरती भी करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से झुलस कर मां और बेटी के दर्दनाक मौत हो गई। छत के नीचे मौजूद रिश्तेदारों और उसके परिवार वालों को जब इस बात की जानकारी मिली तो लोग शोर मचाने लगे।

उसके बाद ग्रामीणों द्वारा फोन करके विद्युत सप्लाई बंद कराई गई विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद रिश्तेदारों ने दोनों की लाश को वहां से हटाकर नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह और एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।

इस दौरान ग्रामीण बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके अलावा लोगों द्वारा छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को हटाने की भी मांग की गई। ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा किया। बाद में किसी तरह अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया। उसके बाद पुलिस दोनों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+