Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिशा पाटनी के शहर बरेली क्यों पहुंचे टाइगर श्रॉफ? बहन कृष्णा भी रहीं मौजूद

बरेली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ बुधवार को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर पहुंचे। उनके साथ बहन कृष्णा श्रॉफ भी मौजूद रहीं। दोनों ने अपने जिम एमएमए मैट्रिक्स ट्रेनिंग एंड फिटनेस सेंटर का उद्घाटन किया। टाइगर को देखने के लिए फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया से बातचीत में टाइगर ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी का भी जिक्र किया। टाइगर ने कहा, दिशा पाटनी ने बरेली में मिठाई की दुकान का जिक्र किया था और कहा था की वहां की मिठाई बहुत अच्छी है। बता दें, दिशा बरेली की रहने वाली हैं।

Tiger Shroff and Krishna Shroff inaugurates their second MMA accredited gym in Bareilly

मुंबई में खोला था पहला जिम

टाइगर ने अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मुंबई में पहले जिम की सफलता के बाद देश के हर शहर में जिम खोलने की योजना बनाई है। टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई शहर में अपने पहले एमएमए जिम की शुरुआत की थी। अब बरेली शहर में अपना दूसरा जिम शुरू कर रहे हैं।

एक बार कैंसिल हो चुका था प्लान

बता दें कि कुछ दिन पहले टाइगर श्रॉफ को बरेली आना था, लेकिन चीन के राष्ट्रपति के भारत आने के चलते टाइगर श्रॉफ को बरेली के लिए उड़ान भरने के लिए एयर फोर्स ने अनुमति नहीं दी थी। बुधवार को टाइगर बरेली पहुंचे और जिम का उद्घाटन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+