साक्षी मिश्रा को आई पापा की याद, अजितेश से शादी को लेकर कही ये बड़ी बात

बरेली। बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा कुछ दिनों पहले सुर्खियों में रही थीं। वजह थी साक्षी मिश्रा ने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ अजितेश से शादी की और अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल से जान का खतरा बताते हुए एक वीडियो जारी किया था। लेकिन अब साक्षी मिश्रा ने अपने शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साक्षी ने कहा, 'परिवार की इच्छा के खिलाफ अजितेश से शादी करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। अब मुझे गलती का अहसास है। मुझे इस बात का भरोसा है कि मां-पिता माफ कर देंगे।'

बेटी की तरह खयाल रखता है अजितेश का परिवार

बेटी की तरह खयाल रखता है अजितेश का परिवार

साक्षी मिश्रा ने कहा, 'अजितेश का परिवार मेरा खयाल अपनी बेटी की तरह रखता है लेकिन अपने परिवार की बहुत याद आती है। मैं अपने भाई विक्की को बहुत मिस करती हूं। जन्म से लेकर शादी तक का समय कम नहीं होता है। परिवार के साथ बिताए समय को याद करती हूं तो काफी दुखी हो जाती हूं।'

पिता चाहते थे डॉक्टर बनूं लेकिन...

पिता चाहते थे डॉक्टर बनूं लेकिन...

साक्षी ने बताया कि पिता राजेश मिश्रा चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं। इसके लिए उन्होंने मुझे कोटा भी भेजना चाहा, लेकिन मैं वहां भी नहीं गई। इसके बाद उन्होंने पुणे के भारतीय विद्या पीठ में मेरा दाखिला करवा दिया, लेकिन मुझे बीडीएस मिल रहा था। हमने पापा की बात नहीं मानी और दाखिला नहीं लिया।

आईएएस बनने की तमन्ना

आईएएस बनने की तमन्ना

साक्षी ने बताया कि वो दिल्ली के एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेकर जल्द इसकी तैयारी शुरू करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अब मैं आईएएस या पीसीएस की परीक्षा पास करके ही पापा को फोन करूंगी। उन्होंने दावा किया इसके बाद पापा बहुत खुश होंगे और मुझे माफ कर देंगे।

क्या है मामला

क्या है मामला

दरअसल, बरेली से बीजेपी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा बीते 3 जुलाई को अपने घर से अचानक चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने अजितेश से लव मैरेज कर ली थी। 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान को खतरा बताया था। दोनों वीडियो वायरल हो गए थे और मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+