शादी के बाद साक्षी ने जिससे बताया था जान का खतरा, भाई दूज पर उसे किया सबसे ज्यादा याद

बरेली। इंटरकास्ट मैरिज के बाद चर्चा में आई भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने दिवाली और भैया दूज के मौके पर अपनी मम्मी-पापा और भाई को याद कर भावुक हो गईं। साक्षी ने भैया दूज के मौके पर अपने भाई को याद करते हुए कहा कि मैं उसे बहुत मिस कर रही हूं। साथ ही साक्षी मिश्रा ने कहा कि शादी के बाद से घर में कैद तो नहीं हूं, लेकिन अनहोनी के डर से बाहर आना-जाना थोड़ा कम ही है। क्योंकि मेरे या मेरे पति और मेरे ससुरालवालों के साथ यदि कुछ भी गलत होता है तो सब मेरे पापा और भाई को दोष देंगे। बता दें साक्षी ने ये बातें न्यूज़ 18 से बातचीत के दौरान कहीं।

पहली दिवाली पर हुई थी भावुक

पहली दिवाली पर हुई थी भावुक

दिवाली के मौके पर भी साक्षी अपने मम्मी-पापा को याद कर भावुक हो गई थीं। साक्षी चाहती हैं कि वह अगली दिवाली अपने परिवार के साथ मनाएं। उन्होंने कहा, 'मैं भगवान से यहीं मांगती हूं कि अगली बार दिवाली मैं अपने घर बरेली में परिवार वालों के साथ मनाऊं।' बता दें, भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने अजितेश से लव मैरिज की है। 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था।

खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर हैं साक्षी और अजितेश

खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर हैं साक्षी और अजितेश

इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान का खतरा बताया था। वीडियो वायरल हुए, मामला कोर्ट भी पहुंचा था। फिलहाल दोनों शादी के बाद बेहद खुश है। साक्षी की माने तो अजितेश बहुत सपोर्ट करते हैं। साक्षी ने कहा कि अपने परिवार की याद तो आती है क्योंकि जन्म से लेकर अपनी मर्जी से शादी से पहले तक का साथ कम नहीं होता। इसीलिए आज मैं भाई विक्की को सबसे ज्यादा याद करती हूं।

साक्षी करेंगी पत्रकारिता का कोर्स

साक्षी करेंगी पत्रकारिता का कोर्स

साक्षी मिश्रा ने यह भी बताया कि वो जल्द ही पत्रकारिता के कोर्स में एडमिशन लेने जा रही हैं। साक्षी ने कहा कि मेरे ससुराल वाले मेरे करियर को लेकर बहुत सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर में कैद जैसा महसूस नहीं होता क्योंकि कोई भी इंसान प्यार और सम्मान का भूखा होता है जो मुझे ससुराल में भरपूर मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+