BJP विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश गुपचुप पहुंचे रजिस्ट्रार ऑफिस, कराया शादी का रजिस्ट्रेशन

बरेली। उत्तर प्रदेश का बरेली जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से बीजेपी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा। अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ इंटरकास्ट मैरिज करने वाली साक्षी मिश्रा और अजितेश बुधवार को रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पुलिस सुरक्षा में गुपचुप तरीके से शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। बता दें कि उन्होंने थम्ब इम्प्रेशन से लेकर रजिस्ट्रेशन की बाकी औपचारिकताएं मात्र तीन से चार मिनट में ही पूरी की और वापस निकल गये।

हाईकोर्ट ने साक्षी और अजितेश को दिया था ये आदेश

हाईकोर्ट ने साक्षी और अजितेश को दिया था ये आदेश

दरअसल, 15 जुलाई को इलाहाबाद कोर्ट में साक्षी मिश्रा और अजितेश की सुरक्षा याचिका पर सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इनकी शादी को लेकर पेश किये गये कागजात को सही माना और शादी को वैध करार दिया था। लेकिन हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि इस शादी का अभी तक कानूनी तौर पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। ऐसे में यह बहुत आवश्यक है कि सबसे पहले शादी को रजिस्टर्ड कराया जाये। हाईकोर्ट ने शादी के रजिस्ट्रेशन के लिये नियमों के मुताबिक दो महीने की छूट दी है और कहा है कि अगर दो महीने में शादी का रजिस्ट्रेशन न होने पर कोर्ट का आदेश स्वतः ही निरस्त समझा जायेगा।

शादी का कराया रजिस्ट्रेशन

शादी का कराया रजिस्ट्रेशन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद साक्षी और अजितेश बुधवार सुबह बेहद गोपनीय तरीके से रजिस्ट्रार ऑफिस में पहुंचे और शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने थम्ब इम्प्रेशन से लेकर रजिस्ट्रेशन की बाकी औपचारिकताएं मात्र तीन से चार मिनट में ही पूरी कीं और तुरंत वापस निकल गए। इस दौरान साक्षी और अजितेश को बड़े ही गोपनीय तरीके से पुलिस के कड़े पहरे में रजिस्ट्रार ऑफिस लाया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान दोनों लोगों को मीडिया से भी दूर रखा गया।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने अजितेश से लव मैरिज कर ली थी। 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया। 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। मामले में सफाई देते हुए भाजपा विधायक ने आरोपों से इनकार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+