अचानक बिगड़ी साक्षी मिश्रा की तबीयत, इलाज के लिए अस्पताल में कराया एडमिट
अचानक बिगड़ी साक्षी मिश्रा की तबीयत, इलाज के लिए अस्पताल में कराया एडमिट
बरेली।
इंटरकास्ट मैरिज कर साक्षी मिश्रा कुछ दिनों पहले मीडिया की सुर्खियों में रही थीं। वजह थीं साक्षी मिश्रा ने अपने पिता भाजपा विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की से जान का खतरा बता सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट जारी किया था। लेकिन अब साक्षी मिश्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, साक्षी मिश्रा को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में साक्षी मिश्रा का इलाज चल रहा है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
पहले से स्थिति में सुधार: अजितेश
साक्षी के पति अजितेश के मुताबिक, फिलहाल स्थिति पहले से बेहतर है। लेकिन कमजोरी अधिक होने के कारण ड्रिप चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। गौरतलब है कि इंटरकास्ट मैरिज कर रातों-रात देशभर में चर्चा में आने वाली साक्षी और अजितेश की जोड़ी पर जल्द ही फिल्म रिलीज हो सकती है। अजितेश ने बताया कि बॉलीवुड के कुछ लोगों ने भी साक्षी और उनकी लव स्टोरी पर फिल्म बनाने के लिए संपर्क किया है।

शादी को लेकर किया था बड़ा खुलासा
साक्षी मिश्रा ने कुछ दिन पहले अपने शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। साक्षी ने कहा था कि, 'परिवार की इच्छा के खिलाफ अजितेश से शादी करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। अब मुझे गलती का अहसास है। मुझे इस बात का भरोसा है कि मां-पिता माफ कर देंगे।' साक्षी मिश्रा ने कहा, 'अजितेश का परिवार मेरा खयाल अपनी बेटी की तरह रखता है लेकिन अपने परिवार की बहुत याद आती है। मैं अपने भाई विक्की को बहुत मिस करती हूं। जन्म से लेकर शादी तक का समय कम नहीं होता है। परिवार के साथ बिताए समय को याद करती हूं तो काफी दुखी हो जाती हूं।'

पिता चाहते थे डॉक्टर बनूं लेकिन...
साक्षी ने बताया कि पिता राजेश मिश्रा चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं। इसके लिए उन्होंने मुझे कोटा भी भेजना चाहा, लेकिन मैं वहां भी नहीं गई। इसके बाद उन्होंने पुणे के भारतीय विद्या पीठ में मेरा दाखिला करवा दिया, लेकिन मुझे बीडीएस मिल रहा था। हमने पापा की बात नहीं मानी और दाखिला नहीं लिया। साक्षी ने बताया कि वो दिल्ली के एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेकर जल्द आईएएस की तैयारी शुरू करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अब मैं आईएएस या पीसीएस की परीक्षा पास करके ही पापा को फोन करूंगी।

साक्षी ने अजितेश से की थी शादी
दरअसल, बरेली से बीजेपी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा बीते 3 जुलाई को अपने घर से अचानक चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने अजितेश से लव मैरेज कर ली थी। 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान को खतरा बताया था। दोनों वीडियो वायरल हो गए थे और मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।












Click it and Unblock the Notifications