रुबीना खान बनी पुष्पा, 'तीन तलाक' पीड़िता ने 'हिंदू धर्म' अपनाकर प्रेम पाल के साथ लिए सात फेरे

रुबीना खान बनी पुष्पा, 'तीन तलाक' पीड़िता ने 'हिंदू धर्म' अपनाकर प्रेम पाल के साथ लिए सात फेरे

बरेली, 25 सितंबर: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीन तलाक पीड़िता रुबीना खान ने 'हिंदू धर्म' अपनाकर पुष्पा बन गई। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ प्रेम विवाह कर लिया। यह शादी सुभाषनगर थाना इलाके के अगस्त मुनि आश्रम में हुई। शादी के बाद रुबीना खान से पुष्पा बनी महिला ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने पहले पति पर गंभीर आरोप लगाए। रुबीना खान उर्फ पुष्पा ने कहा कि उसके पहले पति ने उसे धमकी दी है कि मैं कहीं भी रहूंगी तो मुझे ढूंढकर मार देंगे। मैं पुलिस से सुरक्षा चाहती हूं।

Recommended Video

    Bareilly: शराबी पति ने दिया तीन Talaq तो Rubina ने हिंदू बन प्रेमी से की शादी |वनइंडिया हिंदी |*News
    नौ साल पहले हुआ था निकाह

    नौ साल पहले हुआ था निकाह

    रुबीना खान उर्फ पुष्पा रामपुर जिले की रहने वाली है। रुबीना ने बताया कि उसका निकाह 09 साल पहले उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में रहने वाले शोएब से हुआ था। इस शादी से उसके तीन बच्चे भी है। रुबीना खान ने अपने पहले पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो उसपर शक करता था और आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था, जिससे वह अक्सर परेशान रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पति शोएब के दोस्त प्रेमकुमार से हुई थी। लगभग एक सप्ताह पहले ही शोएब ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया।

    रुबीना से पुष्पा बन प्रेमपाल से की शादी

    रुबीना से पुष्पा बन प्रेमपाल से की शादी

    पति की इस हरकत से रुबीना पूरी तरह से टूट गई। जिसके बाद रुबीना ने आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन प्रेम कुमार ने उसे बचा लिया और हौसला दिया। इसके बाद ही रुबीना ने प्रेमकुमार के साथ सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम में धर्म परिवर्तन कर वह पुष्पा बन गई और प्रेम कुमार से विवाह कर लिया। रुबीना खान उर्फ पुष्पा ने बताया, मैंने हिंदू धर्म अपनाया, मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मेरे पहले पति ने धमकी दी है कि मैं कहीं भी रहूंगी तो मुझे ढूंढकर मार देंगे। मैं पुलिस से सुरक्षा चाहती हूं।

    अगस्त मुनि के आश्रम में लिए फेरे

    अगस्त मुनि के आश्रम में लिए फेरे

    वहीं, इस शादी को लेकर प्रेम कुमार का कहना है कि वह पुष्पा को हमेशा खुश रखेगा। उसने आज हिंदू रीति रिवाज से अगस्त मुनि आश्रम में पुष्पा के साथ शादी की। पंडित केके शंखधार ने इस विवाह को संपन्न करवाया। प्रेम का कहना है कि पुष्पा का पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे रुबीना उर्फ पुष्पा काफी डरी सहमी हुई हैं। प्रेम कुमार बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता है और वह ट्रक ड्राइवर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+