बरेली के गांव का आकर्षक और चमचमाता सरकारी स्कूल, तस्वीरों को देखकर जानिए कैसे हुआ कायाकल्प
बरेली। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों को सुविधायुक्त और आकर्षक बनाने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प चल रहा है। इस योजना के तहत यूपी के परिषदीय स्कूलों को 14 मूलभूत सुविधाओं से लैस करने के निर्देश हैं। बरेली में भी यह योजना लागू है और डीएम नितीश कुमार ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक स्कूल की तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल कितने आकर्षक बन गए हैं।

साथ ही डीएम ने यह भी कहा कि स्कूल आकर्षक हो जाने से अब छात्र-छात्राओं की संख्या भी बढ़ी हैं। उन्होंने लिखा कि इस साल 7535 नए बच्चों ने एडमिशन लिया है और अब तक करीब 1500 स्कूलों का कायाकल्प किया जा चुका है।

बरेली के कई स्कूलों का हो रहा है कायाकल्प
बरेली डीएम ने ट्विटर पोस्ट में दावा किया कि करीब 1500 स्कूलों को आकर्षक और सुविधायुक्त बनाया जा चुका है। बरेली में इस योजना को पहले ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में लागू किया गया और उसके बाद इस योजना में शहरी क्षेत्र के स्कूलों को भी शामिल किया गया। ऑपरेशन कायाकल्प में बेहतर काम कर दिखाने के बाद बरेली के स्कूलों की रैंकिंग में भी सुधार आया है।

ऑपरेशन कायाकल्प चलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य वित्त आयोग की संस्तुति पर पंचायतों को मिल रही धनराशि खर्च की जा रही है। वहीं शहरी क्षेत्र में केंद्र व राज्य वित्त आयोग, स्मार्ट सिटी फंड और निकाय निधि के पैसों के इस्तेमाल किए जाने की व्यवस्था की गई है। जिला खनिज निधि और स्कूलों को दी जाने वाली कंपोजिट ग्रांट धनराशि को भी कायाकल्प योजना में खर्च करने की अनुमति दी गई है।
कायाकल्प के तहत स्कूलों में होगी यह सुविधा
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में ब्लैक बोर्ड, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट व यूरिनल बनाए जा रहे हैं। स्कूल में साफ पानी की व्यवस्था, हाथ धोने के लिए मल्टिपल हैंडवाशिंग सिस्टम के साथ-साथ दीवारें, छत और फर्श सभी के मरम्मत के काम किए जाते हैं।

फर्श पर टाइल्स लगाए जाते हैं और बिजली के लिए वायरिंग की जाती है। रसोईघर के जीर्णोद्धार, फर्नीचर के इंतजाम, बाउंड्रीवाल, मेन गेट बनाने से लेकर स्कूल के प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की योजना है। इस योजना के तहत स्कूलों में अतिरिक्त क्लासरूम के साथ अन्य निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications