लव मैरिज के बाद मां बोली- 'घर चलो, जो हुआ उसे भूल जाओ', फिर दामाद के आने से पहले बेटी को धोखे से मार डाला
Bareily news, बरेली। यूपी के बरेली में एक बड़ी घटना सामने आई है। थाना सिरौली में रहने वाली एक लड़की के प्रेमविवाह से नाराज घरवालों ने उसे घर बुलाकर उसका कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने से पहले लड़की के पति को किसी काम के बहाने बाहर भेज दिया था। पति की गैरमौजूदगी में घरवालों ने रस्सी से गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी। घरवालों की मर्जी के बिना प्रेमी से शादी करने पर बेटी को जान से हाथ धोना पड़ गया।

दरअसल पूरा मामला ये है कि सिरौली के बसंतपुर गांव की हिमांशी और भूड़ा गांव के सुरजीत से प्रेम-संबंध थे। दोनों ने भाग कर शादी कर ली थी। दोनों ने 13 मार्च को कोर्ट मैरिज कर ली। हिमांशी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। सुरजीत का आरोप है कि रविवार की शाम को हिमांशी को दवा दिलवाने ले जा रहा था। रास्ते में हिमांशी की मां मिली और बोलीं, 'घर चलो जो हुआ उसको भूल जाओ'।
इसके बाद दोनों लड़की के घर आ गए। लड़की की मां ने सुरजीत को पड़ोस के गांव में दीपक के कपड़े लेने भेज दिया। सुरजीत जब वापस आया तो घर में हिमांशी की लाश मिली और सभी घरवाले गायब थे। सुरजीत ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घरवाले फरार हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सुरजीत ने लड़की के पिता, मां और भाई के खिलाफ तहरीर दी है।












Click it and Unblock the Notifications