नागिन ने एक घंटे में लिया बदला, युवक को उसी स्थान पर डसा जहां उसने नाग को मारा था

Naagin's Revenge in Bareilly UP: नाग और नागिन की कहानी तो आपने फिल्मों में देखी ही होगी। गांव वालों द्वारा नाग को मारने के बाद नागिन कैसे बदला लेती है, इस पर कई फिल्में बनी हैं। इसी तरह गांवों में कई ऐसी कहानियां सुनाई जाती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है।

ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सामने आया है जिस पर आपको यकीन नहीं होगा। बरेली जिले में एक युवक ने एक नाग को पीट-पीटकर मार डाला। नाग को मारने के एक घंटे बाद नागिन ने अपने साथी की मौत का बदला युवक को मारकर ले लिया।

nagin took revenge in just 1 hour in Bareilly UP

फिल्मों और कहानियों में सुनी जाने वाली घटना के बारे में जब लोगों ने सुना तो वह हैरान रह गए। अब इस मामले की चर्चा चारों तरफ हो रही है। गांव के लोगों का कहना है कि नागिन अपना बदला ले ली है लेकिन हो सकता है वह अन्य लोगों को भी निशाना बना सकती है।

पुआल के ढेर में निकला था नाग
दरअसल, यह पूरा मामला बरेली जनपद के क्‍यारा का है। क्‍यारा गांव निवासी 32 वर्षीय गोविंद कश्यप खेतों में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह गांव के रहने वाले अतुल सिंह के खेत में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। खेत में धान काटकर रखे गए थे।

पुआल भी खेत में ही पड़े हुए थे जिन्हें गोविंदा हटा रहा था। इसी दौरान पुआल के बीच में उसे एक नाग दिखाई दिया। नाग को देखकर वह डर गया, हालांकि बाद में उसने लाठी से पीट-पीट कर नाग को मार डाला। नाग को करने के बाद उसे वहीं छोड़कर वह दोपहर में खाना खाने चला गया।

डसने के बाद दिखाई नहीं दी नागिन
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 1 घंटे बाद वह घर से खाना खाकर वापस लौटा तो उसी जगह पहुंचकर पुआल हटाने लगा। पुआल हटाते समय अचानक उसे नागिन ने डस लिया। जब तक वह समझ पाता तब तक नागिन उसकी आंखों के सामने से ओझल हो गई।

उसके बाद गोविंदा चिल्लाने लगा और भागते हुए अन्य मजदूरों के पास पहुंचा। उसके साथ के अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर जाते ही इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। हालांकि ग्रामीण से झाड़ फूंक करने के लिए भी लेकर गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

इस बारे में गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश्वर पाल सिंह द्वारा बताया गया कि गोविंदा द्वारा एक नाग को मारा गया था। संभावना जताई जा रही है कि उसी के जोड़े ने गाेबिंदा को काटकर नाग की मौत का बदला लिया है। फिलहाल इस घटना की चर्चा क्‍यारा ही नहीं आसपास के गांव में भी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+