बरेली: 'हनुमान' के भेष में भीख मांग रहा था 'नसीम', पुलिस ने भेजा जेल

बरेली। बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की अनुपम नगर कालोनी में भगवान हनुमान का रूप धारण कर भीख मांग रहे युवक को संदिग्ध दिखने पर कुछ लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नसीम बताया तो स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़ने के बाद आरोपी ने कहा कि वह लैला-मजनू के भेष में भीख मांगता था।

muslim man jailed for begging as lord hanuman in bareilly

क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद निवासी नसीम हनुमान का रूप धरकर सुभाषनगर के अनुपम नगर में भीख मांग रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि संदिध युवक हनुमान के भेष में कई बार चक्कर लगा चुका था। संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की तो उसने अपना नाम नसीम बताया। वरुण का कहना था कि नसीम को देखकर लग रहा था कि वह हिंदू मोहल्ले में रेकी करने आया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लैला-मजनू का भेष में भीख मांगता है। पहली बार हनुमान बना था। वह तीन महीने से डेलापीर की झोपड़पट्टी में अपनी पत्नी मुस्कान के साथ रह रहा है।

पुलिस ने भेजा जेल

सुभाषनगर पुलिस ने नसीम पर रूप बदलकर ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में धाराएं लगाने को लेकर पुलिस काफी देर तक माथापच्ची करती रही। आरोपी के पास से आधार कार्ड भी मिला। इसका एक और साथी भी था जो फरार है। फिलहाल पुलिस ने नसीम पर एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+