UP : मौलाना ने मुस्लिम समुदाय से की BJP विरोधी टैग हटाने की अपील, कहा- सपा का विकल्प तलाशें

बरेली, 14 अप्रैल: अखिल भारतीय तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने उत्तर प्रदेशमें मुस्लिम समुदाय से समाजवादी पार्टी का समर्थन करना बंद करने और अन्य विकल्पों को तलाशने का आह्वान किया है। इसके साथ ही बीजेपी विरोधी टैग को भी हटाने को कहा है। रिजवी ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान टिकट नहीं देकर मुस्लिम समुदाय के बड़े नेताओं की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि यूपी में जो नई परिस्थितियां सामने आई हैं, उसके आधार पर मैंने सुझाव दिया है कि मुस्लिम समुदाय को सपा का समर्थन करना बंद कर देना चाहिए और कुछ अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

Muslim cleric asks minority community to consider alternatives of SP and drop anti BJP tag

'अखिलेश के नेतृत्व में सपा हमारी शुभचिंतक नहीं है'

रिजवी ने अखिलेश यादव पर मुसलमानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व ने राज्य के चुनावों में मुस्लिम समुदाय के बड़े नेताओं की उपेक्षा की। रिजवी ने कहा कि सपा ने बड़े मुस्लिम नेताओं को पार्टी का टिकट नहीं दिया। मुलायम सिंह यादव निश्चित रूप से मुसलमानों के शुभचिंतक थे, लेकिन अब अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा हमारी शुभचिंतक नहीं है।

'बीजेपी के खिलाफ होने का टैग छोड़ें मुस्लिम समुदाय'

योगी आदित्यनाथ के राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद सामने आए नए हालात के बारे में बात करते हुए मौलाना रिजवी ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने हैं, यह देखा जा रहा है कि मुसलमान मुसलमानों के खिलाफ हो गए हैं। एक मुसलमान बीजेपी का झंडा रखता है, तो दूसरा उसका विरोध करता है। इससे एक या दो हत्याएं भी हुई हैं। रिजवी ने कहा कि दूसरी ओर, हिंदू मुसलमानों के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि आपस में लड़ना बंद करें और बीजेपी के खिलाफ होने का टैग छोड़ने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+